5 साल बाद त्रिग्रही योग बनने से इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सूर्य और मंगल देव की रहेगी असीम कृपा
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। सब आपको कुछ मेहनत करनी की जरूरत है। साथ ही इस अवधि में आय के नए स्त्रोत से धन कमाने के मौके आपको मिलेंगे। वहीं सूर्य देव की कृपा से आपके अंदर इस समय गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। वहीं आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। निवेश से लाभ होगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
त्रिग्रही योग का बनना कुंभ राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए आपको नौकरी और कारोबार के मामले में इस वक्त अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में सीनियर्स के साथ आपका बेहतर तालमेल बैठेगा और आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी भौतिक उन्नति हो सकती है। वहीं आपको करियर से जुड़े बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। साथ ही भूमि से संबंधित कोई डील करने में आपको अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। वहीं अगर आप रियल स्टेट, जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करते हैं, तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहींं इस समय आपके माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
Labels: त्रिग्रही योग 2023
.jpg)

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home