Wednesday, 1 November 2023

चंद्र गोचर 2023 तिथि, समय और भविष्यवाणियां

चंद्र गोचर 2023 तिथि, समय और भविष्यवाणियां

ज्योतिष में, चंद्र व्यक्ति की भावनाओं और संज्ञानात्मक स्तर का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही यह इंगित करता है कि आप दूसरों के प्रति स्नेह और भक्ति कैसे प्रदर्शित करते हैं, साथ ही साथ आप उनसे उसी तरह की अपेक्षा कैसे करते हैं। हमारी आंतरिक दुनिया का प्रतिनिधित्व करने वाले चंद्रमा ग्रह के गोचर का आपकी कुंडली के विभिन्न भावों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। इसका प्रभाव आपके अन्य घरों और ग्रहों के संबंध में इसके स्थान से निर्धारित होता है

आपकी जन्मकुंडली में चंद्रमा जिस स्थान पर स्थित है, वहां से चंद्रमा पहले, तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर करता है, जो लाभकारी परिणाम देता है। बाकी के लिए, आप परिणामों के मिश्रित अनुभव प्राप्त करने के लिए तैयार रहें। इस समय में आपके जीवन में कई तरह की अड़चनें आ सकती हैं। आपको उन सबके लिए तैयार रहना चाहिए।

चंद्र गोचर जनवरी 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
2 जनवरी, सोमवारमेषवृषभ20:51 बजे
5 जनवरी, बृहस्पतिवारवृषभमिथुन08:05 बजे
7 जनवरी, शनिवारमिथुनकर्क20:24 बजे
10 जनवरी, मंगलवारकर्कसिंह09:01 बजे
12 जनवरी, बृहस्पतिवारसिंहकन्या20:59 बजे
15 जनवरी, रविवारकन्यातुला06:48 बजे
17 जनवरी, मंगलवारतुलावृश्चिक13:00 बजे
19 जनवरी, बृहस्पतिवारवृश्चिकधनु15:17 बजे
21 जनवरी, शनिवारधनुमकर14:52 बजे
23 जनवरी, सोमवारमकरकुम्भ13:51 बजे
25 जनवरी, बुधवारकुम्भमीन14:29 बजे
27 जनवरी, शुक्रवारमीनमेष18:36 बजे
30 जनवरी, सोमवारमेषवृषभ02:46 बजे

चंद्र गोचर फरवरी 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
1 फरवरी, बुधवारवृषभमिथुन01:59 बजे
4 फरवरी, शनिवारमिथुनकर्क02:31 बजे
6 फरवरी, सोमवारकर्कसिंह15:03 बजे
9 फरवरी, गुरुवारसिंहकन्या14:49 बजे
11 फरवरी, शनिवारकन्यातुला13:02 बजे
13 फरवरी, सोमवारतुलावृश्चिक20:37 बजे
16 फरवरी, गुरुवारवृश्चिकधनु12:46 बजे
18 फरवरी, शनिवारधनुमकर01:48 बजे
20 फरवरी, सोमवारमकरकुम्भ01:14 बजे
22 फरवरी, बुधवारकुम्भमीन01:10 बजे
24 फरवरी, शुक्रवारमीनमेष03:44 बजे
26 फरवरी, रविवारमेषवृषभ10:14 बजे
28 फरवरी, मंगलवारवृषभमिथुन20:32 बजे

एस्ट्रोलॉजर से चैट करने के लिए: यहां क्लिक करें

चंद्र गोचर मार्च 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
3 मार्च, शुक्रवारमिथुनकर्क08:58 बजे
5 मार्च, रविवारकर्कसिंह21:30 बजे
8 मार्च, बुधवारसिंहकन्या08:53 बजे
10 मार्च, शुक्रवारकन्यातुला18:37 बजे
13 मार्च, सोमवारतुलावृश्चिक02:18 बजे
15 मार्च, बुधवारवृश्चिकधनु07:33 बजे
17 मार्च, शुक्रवारधनुमकर10:18 बजे
19 मार्च, रविवारमकरकुम्भ11:17 बजे
21 मार्च, मंगलवारकुम्भमीन11:57 बजे
23 मार्च, बृहस्पतिवारमीनमेष14:08 बजे
25 मार्च, शनिवारमेषवृषभ19:25 बजे
28 मार्च, मंगलवारवृषभमिथुन04:25 बजे
30 मार्च, बृहस्पतिवारमिथुनकर्क16:15 बजे

चंद्र गोचर अप्रैल 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
2 अप्रैल, रविवारकर्कसिंह04:48 बजे
4 अप्रैल, मंगलवारसिंहकन्या16:05 बजे
7 अप्रैल, शुक्रवारकन्यातुला01:10 बजे
9 अप्रैल, रविवारतुलावृश्चिक08:02 बजे
11 अप्रैल, मंगलवारवृश्चिकधनु12:58 बजे
13 अप्रैल, बृहस्पतिवारधनुमकर16:22 बजे
15 अप्रैल, शनिवारमकरकुम्भ18:43 बजे
17 अप्रैल, सोमवारकुम्भमीन20:51 बजे
19 अप्रैल, बुधवारमीनमेष23:53 बजे
22 अप्रैल, शनिवारमेषवृषभ05:02 बजे
24 अप्रैल, सोमवारवृषभमिथुन13:12 बजे
27 अप्रैल, बृहस्पतिवारमिथुनकर्क00:18 बजे
29 अप्रैल, शनिवारकर्कसिंह12:47 बजे

चंद्र गोचर मई 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
2 मई, मंगलवारसिंहकन्या00:21 बजे
4 मई बृहस्पतिवारकन्यातुला09:20 बजे
6 मई, शनिवारतुलावृश्चिक15:22 बजे
8 मई, सोमवारवृश्चिकधनु19:10 बजे
10 मई, बुधवारधनुमकर21:48 बजे
13 मई शनिवारमकरकुम्भ00:18 बजे
15 मई, सोमवारकुम्भमीन03:23 बजे
17 मई, बुधवारमीनमेष07:38 बजे
19 मई, शुक्रवारमेषवृषभ13:35 बजे
21 मई, रविवारवृषभमिथुन21:46 बजे
24 मई, बुधवारमिथुनकर्क08:27 बजे
26 मई, शुक्रवारकर्कसिंह20:49 बजे
29 मई, सोमवारसिंहकन्या08:55 बजे
31 मई, बुधवारकन्यातुला18:29 बजे

एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए: यहां क्लिक करें

चंद्र गोचर जून 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
3 जून, शनिवारतुलावृश्चिक00:28 बजे
5 जून, सोमवारवृश्चिकधनु03:22 बजे
7 जून, बुधवारधनुमकर04:40 बजे
9 जून, शुक्रवारमकरकुम्भ06:01 बजे
11 जून, रविवारकुम्भमीन08:46 बजे
13 जून, मंगलवारमीनमेष13:32 बजे
15 जून, बृहस्पतिवारमेषवृषभ20:23 बजे
18 जून, रविवारवृषभमिथुन05:12 बजे
20 जून, मंगलवारमिथुनकर्क15:58 बजे
23 जून, शुक्रवारकर्कसिंह04:17 बजे
25 जून, रविवारसिंहकन्या16:51 बजे
28 जून, बुधवारकन्यातुला03:27 बजे
30 जून, शुक्रवारतुलावृश्चिक10:19 बजे

चंद्र गोचर जुलाई 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
2 जुलाई, रविवारवृश्चिकधनु13:18 बजे
4 जुलाई, मंगलवारधनुमकर13:43 बजे
6 जुलाई, बृहस्पतिवारमकरकुम्भ13:38 बजे
8 जुलाई, शनिवारकुम्भमीन14:57 बजे
10 जुलाई, सोमवारमीनमेष18:58 बजे
13 जुलाई, बृहस्पतिवारमेषवृषभ01:57 बजे
15 जुलाई, शनिवारवृषभमिथुन11:22 बजे
17 जुलाई, सोमवारमिथुनकर्क22:31 बजे
20 जुलाई, बृहस्पतिवारकर्कसिंह10:55 बजे
22 जुलाई, शनिवारसिंहकन्या23:42 बजे
25 जुलाई, मंगलवारकन्यातुला11:12 बजे
27 जुलाई, बृहस्पतिवारतुलावृश्चिक19:28 बजे
29 जुलाई, शनिवारवृश्चिकधनु23:34 बजे

चंद्र गोचर अगस्त 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
1 अगस्त, मंगलवारधनुमकर00:15 बजे
2 अगस्त, बुधवारमकरकुम्भ23:26 बजे
4 अगस्त, शुक्रवारकुम्भमीन23:17 बजे
7 अगस्त, सोमवारमीनमेष01:43 बजे
9 अगस्त बुधवारमेषवृषभ07:42 बजे
11 अगस्त, शुक्रवारवृषभमिथुन16:58 बजे
14 अगस्त, सोमवारमिथुनकर्क04:25 बजे
16 अगस्त, बुधवारकर्कसिंह16:57 बजे
19 अगस्त, शनिवारसिंहकन्या05:40 बजे
21 अगस्त, सोमवारकन्यातुला17:30 बजे
24 अगस्त, बृहस्पतिवारतुलावृश्चिक02:54 बजे
26 अगस्त, शनिवारवृश्चिकधनु08:37 बजे
28 अगस्त, सोमवारधनुमकर10:39 बजे
30 अगस्त, बुधवारमकरकुम्भ10:18 बजे

चंद्र गोचर सितंबर 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
1 सितम्बर, शुक्रवारकुम्भमीन09:36 बजे
3 सितम्बर, रविवारमीनमेष10:38 बजे
5 सितम्बर, मंगलवारमेषवृषभ15:00 बजे
7 सितम्बर, बृहस्पतिवारवृषभमिथुन23:12 बजे
10 सितम्बर, रविवारमिथुनकर्क10:24 बजे
12 सितम्बर, मंगलवारकर्कसिंह23:01 बजे
15 सितम्बर, शुक्रवारसिंहकन्या11:35 बजे
17 सितम्बर, रविवारकन्यातुला23:07 बजे
20 सितम्बर, बुधवारतुलावृश्चिक08:44 बजे
22 सितम्बर, शुक्रवारवृश्चिकधनु15:34 बजे
24 सितम्बर, रविवारधनुमकर19:17 बजे
26 सितम्बर, मंगलवारमकरकुम्भ20:27 बजे
28 सितम्बर, बृहस्पतिवारकुम्भमीन20:27 बजे
30 सितम्बर, शनिवारमीनमेष21:07 बजे

एस्ट्रोलॉजर से चैट करने के लिए: यहां क्लिक करें

चंद्र गोचर अक्टूबर 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
3 अक्टूबर, मंगलवारमेषवृषभ00:14 बजे
5 अक्टूबर, बृहस्पतिवारवृषभमिथुन06:58 बजे
7 अक्टूबर, शनिवारमिथुनकर्क17:17 बजे
10 अक्टूबर, मंगलवारकर्कसिंह05:44 बजे
12 अक्टूबर, बृहस्पतिवारसिंहकन्या18:16 बजे
15 अक्टूबर, रविवारकन्यातुला05:21 बजे
17 अक्टूबर, मंगलवारतुलावृश्चिक14:19 बजे
19 अक्टूबर, बृहस्पतिवारवृश्चिकधनु21:03 बजे
22 अक्टूबर, रविवारधनुमकर01:38 बजे
24 अक्टूबर, मंगलवारमकरकुम्भ04:22 बजे
26 अक्टूबर, बृहस्पतिवारकुम्भमीन05:57 बजे
28 अक्टूबर, शनिवारमीनमेष07:31 बजे
30 अक्टूबर, सोमवारमेषवृषभ10:28 बजे

चंद्र गोचर नवंबर 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
1 नवम्बर, बुधवारवृषभमिथुन16:11 बजे
4 नवम्बर, शनिवारमिथुनकर्क01:23 बजे
6 नवम्बर, सोमवारकर्कसिंह13:22 बजे
9 नवम्बर, बृहस्पतिवारसिंहकन्या02:00 बजे
11 नवम्बर, शनिवारकन्यातुला13:01 बजे
13 नवम्बर, सोमवारतुलावृश्चिक21:17 बजे
16 नवम्बर, बृहस्पतिवारवृश्चिकधनु03:00 बजे
18 नवम्बर, शनिवारधनुमकर07:00 बजे
20 नवम्बर, सोमवारमकरकुम्भ10:07 बजे
22 नवम्बर, बुधवारकुम्भमीन12:57 बजे
24 नवम्बर, शुक्रवारमीनमेष16:00 बजे
26 नवम्बर, रविवारमेषवृषभ19:55 बजे
नवम्बर 29, बुधवारवृषभमिथुन01:40 बजे

चंद्र गोचर दिसम्बर 2023

तिथिराशि से गोचरराशि में गोचरसमय
1 दिसम्बर, शुक्रवारमिथुनकर्क10:12 बजे
3 दिसम्बर, रविवारकर्कसिंह21:35 बजे
6 दिसम्बर, बुधवारसिंहकन्या10:22 बजे
8 दिसम्बर, शुक्रवारकन्यातुला21:53 बजे
11 दिसम्बर, सोमवारतुलावृश्चिक06:11 बजे
13 दिसम्बर, बुधवारवृश्चिकधनु11:05 बजे
15 दिसम्बर, शुक्रवारधनुमकर13:44 बजे
17 दिसम्बर, रविवारमकरकुम्भ15:44 बजे
19 दिसम्बर, मंगलवारकुम्भमीन18:20 बजे
21 दिसम्बर, बृहस्पतिवारमीनमेष22:08 बजे
24 दिसम्बर, रविवारमेषवृषभ03:17 बजे
26 दिसम्बर, मंगलवारवृषभमिथुन09:57 बजे
28 दिसम्बर, बृहस्पतिवारमिथुनकर्क18:37 बजे
31 दिसम्बर, रविवारकर्कसिंह05:42 बजे

कैसा रहेगा आपका साल 2023 जानने के लिए ज्योतिषी से बात करें

प्रथम भाव में चंद्र गोचर का प्रभाव

जब चंद्रमा जन्म के चंद्रमा से पहले भाव में गोचर करता है, तो यह जातक के लिए अच्छी खबर लेकर आता है। इस समयावधि में जातक को अच्छी चीजों की उम्मीद करनी चाहिए। करियर की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसी अनुरूप आपको फल प्राप्त होगा। आपके प्रयास सफल रहेंगे। यहां तक कि आपके प्रयासों को पुरस्कृत भी किया जाएगा और कार्यास्थल पर उसका खुले दिल से स्वागत किया जाएगा। कार्यालय में समय अच्छा बितेगा, इसलिए इसका असर आपके वित्त स्थिति पर पड़ेगा। अगर आपने किसी से कर्ज लिया था, तो यह चुकाने के लिए उपयुक्त समय है। साथ ही निवेश करने के लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें, तो वहां भी आपको सुखद परिणाम मिलेंगे।

यह भी पढ़ें राशिफल 2023

आप दोनों एक-दूसरे की काफी केयर करेंगे, एक-दूसरे को सरप्राइज देंगे। इस तरह आप दोनों के रिश्ते पहले की तुलना में और मजबूत हो जाएंगे। घर और दफ्तर में आपका समय काफी अच्छा बितने की संभावना है, जिससे आप खुद में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे। इससे आपमें प्यार भी बना रहेगा, जिस वजह से दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। इस समयावधि में आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहने के योग हैं। अगर आप काम से ब्रेक ले सकें, तो अपने परिवार के साथ किसी छोटे ट्रिप पर जरूर घूम आएं। आपको बहुत आनंद मिलेगा और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का सुनहरा मौका।

उपाय:

  • जातक को चंद्र गोचर के प्रभाव को सकारात्मक रूप से प्रभावशाली बनाने के लिए नियमित रूप से सोमवार को व्रत करना चाहिए।

द्वितीय भाव में चंद्र गोचर का प्रभाव

यह समय आपके लिए कठिनाई से भरा रहेगा। आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और अक्सर आप अपने कामों से असंतुष्ट नजर आएंगे। इतना ही नहीं, इस समय अवधि में आप अपने लिए कुछ नए शत्रु बना सकते हैं। इसलिए आपको विशेष सलाह दी जाती है कि लोगों के साथ वित्त का लेन-देन सावधानीपूर्वक करें। दूसरों के साथ बेवजह विवादों में न फंसें और न ही बातचीत के दौरान अपशब्दों का उपयोग करें। 2023 का चंद्र गोचर इस ओर इशारा कर रहा है कि आपका मानसिक स्वास्थ्य काफी ज्यादा प्रभावित होने वाला है। मन:स्थिति सही न रहने के कारण आप अक्सर थकान से भरे रहेंगे।

नतीजतन कई गलत निर्णय भी ले बैठेंगे। आपको अपने वित्त स्थिति को सुधारने की कोशिश करनी होगी। हालांकि ग्रह गोचर की मानें तो आपके खर्च में इजाफा होगा, जबकि आपकी आमदनी में कमी आएगी। जहां से पैसे आने की संभावना थी, वहां से पैसे भी समय पर नहीं आ पाएंगे। अपनी स्थिति को देखते हुए आप निवेश का जोखिम उठाने से बचें। बिना वजह की शॉपिंग न करें। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि आप जैसा व्यवहार करेंगे, आपके दोस्त उसी अनुरूप अपनी प्रतिक्रिया देंगे। ग्रह गोचर यह संकेत दे रहा है कि आपके साथी और दोस्तों के साथ असहमति और गलतफहमी हो सकती है। इससे आपके दोस्तों का नेटवर्क प्रभावित होगा, जिससे आप परेशान और दुखी हो सकते हैं। स्वास्थ्य के संदर्भ में, 2023 का चंद्रमा गोचर भविष्यवाणी बताता है कि इस समय आपको छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए यात्रा पर जाने से बचें।

उपाय:

  • अपने चंद्रमा को गोचर से अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए शाम के समय चंद्र बीज मंत्र का उच्चारण करें। ऐसा चंद्र गोचर के समयावधि में रोजाना करें।

तृतीय भाव में चंद्र गोचर का प्रभाव

अपने पेशेवर जीवन के संदर्भ में, आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल और सक्षम होंगे। आपकी कंपनी के लोग आपके प्रयासों के लिए आपको पहचानेंगे, सम्मान देंगे और आपको धन्यवाद भी कहेंगे। यह निस्संदेह आपके लिए आर्थिक रूप से लाभप्रद समय होगा और आप अपने सभी वित्तीय कार्यों में सफल होंगे। आपके बॉस भी आपके काम की अनदेखी नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, आपके जीवनसाथी, पड़ोसियों और संबंधियों के साथ विशेष रूप से आपके छोटे भाइयों-बहनों के साथ संबंध सकारात्मक रहेंगे।

यह भी पढ़ें गृह प्रवेश मुहुर्त 2023

जो लोग विपरीत लिंग के हैं, उनके साथ संबंध फायदेमंद और आनंदपूर्ण होंगे। जिन लोगों की अब तक शादी नहीं हुई और लंबे समय से अपने लिए उपयुक्त वर/वधु की तलाश कर रहे हैं, तो आपकी यह तलाश इस समयावधि में खत्म हो जाएगी। आपको अपने पसंद का जीवनसाथी मिलेगा। योग यह भी बताते हैं कि इस समयावधि में जिसका विवाह होगा, उसका अपने जीवनसाथी के बहुत ही सुखद रिश्ते स्थापित होंगे और वे खुशहाल जीवन जिएंगे।

उपाय:

  • अपनी कुंडली में चंद्र स्थिति को मजबूत बनाने के लिए जरूरतमंद और गरीब लोगों को दूध का दान दें और अपने घर में बड़ी घड़ी न रखें।

चतुर्थ भाव में चंद्र गोचर का प्रभाव

चंद्र गोचर के समय में चतुर्थ भाव से जुड़े जातकों का जीवन बहुत धीमा और अस्थिर हो जाएगा। साथ ही खर्च में वृद्धि भी होगी, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपको अपनी स्थिति को संभालने की पुरजोर कोशिश करनी होगी। साथ ही अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस बाबत किसी विशेषज्ञ से पहले पूरी तरह सलाह-मश्वरा कर लें। इसके बाद ही निवेश करें। वैसे आपको बता दें कि निवेश में नुकसान के योग हैं, इसलिए बेहतर होगा कि चंद्र गोचर के दौरान आप निवेश करने से बचें। आपकी व्यक्तिगत जीवन की बात करें, तो आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी, इसलिए दूसरों के साथ बातचीत करते हुए आप असहज महसूस करेंगे। ऐसे में बेहतर रहेगा कि आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में जाने से बचें। वहां आपके काम बनने के बजाय बिगड़ सकते हैं। ऐसा ही आप निजी संबंधों को संभालने के लिए भी करें।

अस्थिरता आपके संबंधाें में दिखेगी। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तारतम्य बैठाने में आपको मुश्किल होगी। ऐसा लगेगा जैसे आपको कोई समझ नहीं रहा है। खासकर इस समय अवधि में आपकी अपनी मां के साथ संबंध में खटास बनी रहेगी। इसलिए मां के पक्ष के रिश्तेदारों के साथ बात करते हुए आप असहज और असंतुष्ट रहेंगे। आपके कष्टों की सूची यहीं खत्म नहीं होती है। आपका स्वास्थ्य भी आहत होगा, जिससे समय-समय पर आपकी चिंता में इजाफा होता रहेगा। आपको कोशिश करनी चाहिए कि किसी डाइटीशियन की मदद से अपने लिए उपयुक्त डाइट चार्ट बनवाएं। इससे आपके स्वास्थ्य पर अच्छा असर दिखेगा। चंद्र गोचर के दौरान आपको पेट और पाचन संबंधी समस्या सहित छाती की समस्या भी बनी रहेगी।

उपाय:

चंद्र गोचर को अनुकूल स्थिति में बदलने के लिए चंद्र बीज मंत्र का उच्चारण करें। चंद्र बीज मंत्र हैं-

|| ॐ सों सोमाय नम: ||

॥ ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम: ॥

पंचम भाव में चंद्र गोचर का प्रभाव

वैसे तो आप हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। इसलिए कार्यास्थल में लोगों की आपसे काफी उम्मीद बनी रहती है और वे आपसे हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चाहते हैं। लेकिन दूसरों की अपेक्षा के इतर चंद्र गोचर के समयाविध में आपका प्रदर्शन निम्न स्तर पर पहुंच जाएगा। इस वजह से आपके कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा खतरे में पड़ जाएगी। नतीजतन, आपकी कामकाजी छवि बिल्कुल उलट जाएगी। इस स्थिति को संभालने के लिए आपको सही निर्णय लेने होंगे और उन लोगों के साथ साझेदारी करनी होगी, जो आपके व्यवसाय को अलग मुकाम तक ले जा सकें।

आपकी भाग्य बताता है कि ऐसा होना आपके लिए फिलहाल के लिए काफी मुश्किल है। साथ ही खराब निवेश के परिणामस्वरूप धन की हानि होगी। अच्छी बात यह रहेगी कि आपको अपने परिवार और दोस्तों से भरपूर सपोर्ट मिलेगा। हालांकि भावनात्मक सपोर्ट आपके लिए नाकाफी होगा। आपको यही सलाह दी जाएगी कि आप अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें, वरना चीजें और भी ज्यादा खराब हो जाएंगी। जिससे आप उदासी और निराशा से भर जाएंगे। आपके पक्ष में कुछ अच्छी बातें भी शामिल हैं जैसे आपको इस समयावधि में यात्रा करने का योग मिलेगा। यात्रा की मदद से आपका मन खुलेगा और निराशा से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

उपाय:

  • चंद्र गोचर के प्रभाव को अपने पक्ष में करने के लिए आप सोमवार के दिन उपवास कर सकते हैं। लेकिन उपवास करने से पहले यह अवश्य तय कर लें कि आपको कितने सोमवार उपवास करना है।

एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए: यहां क्लिक करें

छठे भाव में चंद्र गोचर का प्रभाव

चंद्रमा गोचर आपको ऊर्जावान और उत्साही बनाएगा जिससे आप जल्दी और कुशलता से काम करने में सक्षम होंगे। आप लंबे समय से अधूरे कार्यों को पूरा करने में प्रभावी होंगे। आपके जीवनसाथी और परिवार के साथ संबंध व्यक्तिगत स्तर पर सुखद और आनंददायक रहेंगे। बच्चों के बीच गर्मजोशी और मित्रवत संबंध होंगे। आपका सोशल सर्किल बढ़ेगा और नए दोस्त बनाएंगे, खासकर विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

जो लोग अब तक सिंगल हैं यानी किसी संबंध में नहीं बंधे हैं, उनके लिए अच्छा समय है। उन्हें किसी ऐसे से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा, जो उनकी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बनेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए दिलचस्प रहेगा। आप खुद में आत्मसंतुष्टि महसूस करेंगे। स्वस्थ और चिंता मुक्त रहने के लिए भी यह एक उत्कृष्ट समय होगा।

उपाय:

  • जातक को अपने घर में मोर का पंख रखना चाहिए।
  • बड़ी घड़ी घर में रखने से बचें।

सातवें भाव में चंद्र गोचर का प्रभाव

वर्ष 2023 के लिए चंद्रमा के गोचर पूर्वानुमान के अनुसार, आप अपने सभी कार्यों में सफल होंगे। विदेशी फर्मों या विदेशियों के साथ कोई व्यावसायिक साझेदारी सफल होगी। आप अपने प्रतिस्पर्धी को मात देने में सफल होंगे। साथ ही कई अन्य बेहतर करियर के लिए कई अन्य स्रोत भी खुलेंगे। आपके जीवनसाथी के लिए भी यह अवसर अच्छा रहेगा। आप इस सम अपने लिए कुछ अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं।

आप चाहें तो अपने लिए घर से जुड़े जरूरी सामान खरीद सकते हैं। शॉपिंग करने से आपको अच्छा फील होगा। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपका हेल्थ फिट रहेगा, किसी तरह की बीमारी नहीं होगी। इसके बावजूद आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी बीमारी के जरा भी लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। चंद्र गोचर के पूर्वानुमान के आधार पर कहा जा सकता है कि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदाय हो सकती है।

उपाय:

  • किसी बाहरी व्यक्ति से चांदी का तोहफा स्वीकार न करें।

आठवें भाव में चंद्र गोचर का प्रभाव

आठवें भाव में चंद्रमा गोचर बताता है कि आपके कार्यक्षेत्र में आपके सामने कई तरह की रुकावटें आएंगी। बॉस के साथ अनबन हो सकती है। इस वजह से आप आसानी से दूसरों के बहकावे में आ जाएंगे। लेकिन जरा संभलकर रहें। अगर आप दूसरों के साथ किसी भी तरह के षड्यंत्र में लिप्त होते हैं, तो यह आपकी नौकरी के लिए नुकसानदायक साबित होगा। बॉस के साथ-साथ कई लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे। ऐसी स्थिति पैदा न होने दें। कुछ दिनों के लिए बिना किसी जरूरत के किसी से बातचीत न करें। इसी तरह आप घर में भी पेश आएं।

आपका व्यवहार घर वालों के साथ भी काफी रुखा रहेगा, जिससे आपकी शादीशुदा जिंदगी को नुकसान होगा। अपने वैवाहिक जीवन को संभालकर रखें, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको हर कदम पर साथ निभाने के लिए तैयार खड़ा रहता है। आप समय-समय पर उन्हें प्यार जताएं। हालांकि इस समय बहुत कम सुविधाएं और सेवाएं आपको उपलब्ध होंगी, जिससे अनावश्यक चिंता और तनाव के साथ-साथ असफलता और निराशा की भावना दिन पर दिन बढ़ती जाएगी। स्वास्थ्य की बात करें, तो इस समय आपको पेट में तकलीफ, दस्त और बवासीर से संबंधित विकारों का सामना करना पड़ सकता है। सीढ़ी पर चढ़ते-उतरते वक्त सावधानी बरतें। आप स्पोर्ट्स से दूर रहें। चोट लगने की आशंका है।

उपाय:

  • चंद्र गोचर के समय इसके प्रतिकूल प्रभाव को बदलने के लिए बीज मंत्रों का जाप 1000 बार करें।
  • इन मंत्रों का जाप शुक्ल पक्ष के सोमवार की शाम से शुरू करना चाहिए।

नौवें भाव में चंद्र गोचर का प्रभाव

इन दिनों आपको अपना काम पूरा मुश्किल लगेगा और आपको अपने वरिष्ठों के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक ​​​​कि सबसे सावधानीपूर्वक किए गए प्रयासों से परिणाम मिलने की संभावना नहीं है। नतीजतन आपकी प्रतिष्ठा आहत होगी। आपके विरोधियों और दुश्मनों को 2023 चंद्र गोचर (chandra gochar 2023) के साथ आपस में मिल जाएंगे, जो कि आपके लिए सही नहीं होगा। नकदी प्रवाह मामूली होगा, और कुछ देनदारियों के बढ़ने की संभावना बन रही है। इस अवधि में आपको थोड़े-बहुत वित्त नुकसान हो सकते हैं।

गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। थोडे़ बहुत तनाव रहेंगे। पिता और बच्चों के साथ टकराव या असहमति से बचने की कोशिश करें। आपकी पत्नी के साथ आपके शारीरिक संबंध प्रभावित होंगे। हालांकि, आप कुछ लाभदायक परोपकारी या धार्मिक गतिविधियों में संलग्न होंगे, जिससे आपको संतुष्टिक का अहसास होगा। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा के गोचर के कारण कुछ सुविधाएं और विलासिता आपके लिए उपलब्ध होंगी।

उपाय:

  • किसी धार्मिक स्थान पर जाएं।
  • चंद्र बीज मंत्र का एक दिन में 108 बार उच्चारण करें।

एस्ट्रोलॉजर से बात करने के लिए: यहां क्लिक करें

दसवें भाव में चंद्र गोचर का प्रभाव

व्यापार की दृष्टि से दसवें भाव में वर्ष 2023 में चंद्रमा का गोचर आदर्श रहेगा। जातक जितने प्रयास करेगा, उससे ज्यादा फल प्राप्त होगा। इस वजह से आपके ज्यादातर सहकर्मी आपसे खुश रहेंगे। हालांकि कुछ ऐसे भी होंगे, जो आपकी प्रशंस को नापसंद करेंगे और आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे। जिनका अपना व्यवसाय है, वे लोग किसी नई परियोजना को शुरू कर सकते हैं। इसमें सफल होने की संभावना बहुत ज्यादा है। इससे आपकी आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी।

इस समयावधि में आपको अपनों का भी सपोर्ट मिलेगा। जहां तक पति/पत्नी के आपके संबंध की बात है, तो उनके साथ आप खुशहाल और संतुष्ट संबंध रहेंगे। सुखद दांपत्य जीवन का लुत्फ उठाएंगे। चंद्रमा गोचर के समय आपको नए लोगों से मिलने के भरपूर अवसर मिलेंगे। इस तरह सोशल सर्किल में आपकी एक अच्छी छवि बनेगी। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए आरामदायक और सुखद रहने वाली है।

उपाय:

  • घर में मोर के पंख रखें।
  • किसी जरूरतमंद को दूध पिलाएं या दूध का दान करें।

ग्यारहवें भाव में चंद्रमा गोचर का प्रभाव

चंद्रमा गोचर आपके जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। ज्यादातर बदलाव सकारात्मक और अच्छे रहेंगे। खासकर आपके प्रेम संबंध बहुत अच्छे होते नजर आ रहे हैं। जो अभी तक सिंगल हैं, उन्हें इस समय अवधि में अपने लिए अच्छा जीवनसाथी मिल सकता है और जो पहले से ही किसी के साथ संबंध में हैं, उनके प्रेम में प्रगाढ़ता तथा मजबूत आएगी। पत्नी के साथ आप दिल खोलकर अपने मन की बात कह सकते हैं। आपको लगेगा कि वह आपके लिए जितनी पहले सपोर्टिव थीं, अब उससे कई ज्यादा सपार्टिव हो गई हैं। ऐसा ही महिलाओं को अपने पति के लिए महसूस होगा। करियर की बात करें, तो आपके पदोन्नति के योग हैं।

लेकिन नया पद आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि आप अपनी सूझबूझ के साथ उस जिम्मेदारी को निभाएंगे और अपने वरिष्ठ सहयोगियों को खुश करने में सफल होंगे। ग्रह गोचर यह भी बता रहा है कि आपने पिछले दिनों काफी लोन या किसी से कर्ज लिया हुआ है, समय आ गया है कि आप उसे चुका दें। अच्छा समय होने के कारण आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। विपरीत लिंग के लोगों को अपने अपनी ओर काफी आकर्षित करेंगे। हालांकि इन सबके साथ आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। अनहेल्दी फूड खाने से बचें। नियमित रूप में एक्सरसाइज करें। इस तरह आप फिट एंड फाइन रह सकेंगे।

उपाय:

  • चंद्र गोचर के प्रभाव को अनुकूल बनाने के लिए आप प्रत्येक सोमवार को व्रत रखें।
  • चंद्र बीज मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करें।

बारहवें भाव में चंद्रमा गोचर का प्रभाव

2023 के लिए चंद्रमा के गोचर पूर्वानुमान के अनुसार अगर आप अपने जीवन में कोई भी गलत काम कर रहे हैं या किसी तरह के अवैध काम में लिप्त हैं, तो बेहतर होगा उसे छोड़ दें। चंद्र गोचर बता रहा है कि आपका समय ठीक नहीं है और इस तरह के काम करते हुए आप पकड़े जा सकते हैं। वैसे भी नैतिक रूप से इस तरह के काम अच्छे नहीं होते हैं। अगर आप जोखिम भरा काम करना चाहते हैं, तो अपने व्यापार या व्यवसाय में ऐसी योजनाएं आजमा सकते हैं। हालांकि आपको ऐसी साझेदारी से बचना चाहिए, जिसमें आपको भरोसा न हो। बेहतर यही होगा कि आप फिलहाल के लिए वही काम करें, जो कर रहे हैं। इससे आपकी वृद्धि हो सकती है और आय में थोड़े-बहुत वृद्धि की संभावना भी बनेगी। लेकिन आपकी आय आपके खर्च से कम होगी, जिस वजह से आपका मानिसक सुकून बिगड़ जाएगा। इस समयावधि में आप किसी के साथ लेन-देन न करें।

इससे आपको नुकसान हो सकता है। किसी को धन उधार न दें, क्योंकि वह आपको कभी वापिस नहीं मिलेगा। आपको अपने पति और परिवार के साथ असहमति से बचना चाहिए। प्रेम और दांपत्य जीवन में काफी उतार-चढ़ाव रहेंगे। पत्नी के साथ बात-बात पर बहस हो सकती है। कई बार आप अपना नियंत्रण भी खो सकते हैं। आपके लिए यही सुझाव है कि जितना संभव हो, उतनी काम बात करें। अपना धैर्य बनाए रखें। बेकाबू होकर किसी भी तरह के निर्णय न लें। अगर कहीं यात्रा का योग बन रहा हो, तो तभी जाएं, जब आपके पास पैसे हों। किसी के दबाव में आकर यात्रा न करें। इससे आपके घर में वित्त की स्थिति बिगड़ सकती है और अशांति का माहौल पसर सकता है।

उपाय

  • अपनी कुंडली में चंद्र गोचर को प्रभावशाली बनाने के लिए हवन करवाएं।
  • हवान के दौरान चंद्र बीज मंत्र का जाप करें।
  • आप चाहें, तो चंद्रमा के प्रभाव को बेहतर करने के लिए भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

विस्तृत कुंडली विश्लेषण प्राप्त करने के लिए ज्योतिषी से बात करें

Chandra Gochar 2023: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ज्योतिष में चंद्र गोचर का क्या अर्थ है?

जब चंद्रमा एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है और यह जातकों के जीवन पर अत्यधिक प्रभाव डालता है। साथ ही चंद्रमा जातकों की भावनाओं पर राज करता है। इसलिए स्थिती के आधार पर चंद्रमा की गति कठिन या समृद्ध हो सकती है।

चंद्रमा का गोचर कितने समय तक रहता है?

चन्द्रमा एक राशि में कुछ घंटों से लेकर लगभग दो दिनों तक रहता है। यह ज्योतिष में सबसे छोटा गोचर है। इसलिए इसके कारण होने वाले प्रभाव अल्पकालिक होते हैं।

चंद्र गोचर 2023 आपकी राशिफल को कैसे प्रभावित कर सकता है?

जब चंद्रमा पहले, तीसरे, छठे या दसवें भाव में गोचर करेगा, तो आप नए साल 2023 में अनुकूल समय का आनंद लेंगे। हालांकि, जन्म कुंडली में अन्य भावों के लिए चंद्रमा कुछ समस्याओं से पीड़ित कर सकता है।

चंद्रमा के लिए कमजोर स्थान क्या है?

चंद्रमा का गलत स्थान पर होना या ग्रह का साथ मिलना या कमजोर या नकारात्मक ग्रहों का होना यह दर्शाता है कि चंद्रमा आपको कुंडली में बुरे प्रभाव दिखाएगा। आप उदास रह सकते हैं या अलग-थलग महसूस कर सकते हैं।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home